सीरियल 'अनुपमा' (Anupama) इन दिनों फैंस के बीच छाया हुआ है. जहां अनुज (Gaurav Khanna) के कारण अनुपमा (Rupali Ganguly) की जिंदगी में नया बदलाव आ गया है तो वहीं वनराज (Sudhanshu Panday) का बदलता व्यवहार काव्या (Madalsa Sharma) को परेशान कर रहा है. इसी बीच अनुपमा और अनुज कपाड़िया का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह समंदर किनारे रोमांटिक गाना गाते नजर आ रहे हैं. आइए आपको बताते हैं पूरी खबर....

रोमांटिक वीडियो किया शेयर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rups (@rupaliganguly)

अब तक आपने देखा कि बा की नाराजगी के बावजूद अनुपमा, अनुज के साथ मुंबई के लिए रवाना होती है, जिसके कारण वनराज काफी परेशान होता है. वहीं इससे बेफिक्र अनुज कपाड़िया पूरी कोशिश करता है कि अनुपमा का ख्याल रखते हुए अपनी दोस्ती का फर्ज निभाए. इसी बीच दोनों साथ में मुंबई पहुंच गए हैं, जहां दोनों प्यार भरे पल बिताते नजर आ रहे हैं. दरअसल, अनुपमा के किरदार में नजर आने वाली रुपाली गांगुली ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अनुज कपाड़िया यानी गौरव खन्ना के साथ नजर आ रही हैं. फैंस को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Roshni Gupta (@roshnigupta54)

ये भी पढ़ें- फिल्मी स्टाइल में अनुज की मदद करेगी Anupama, देखें वीडियो

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...