स्टार प्लस के टीवी सीरियल 'अनुपमा' (Anupama) की कहानी में इन दिनों फैमिली ड्रामा देखने को मिल रहा है. दरअसल, अनुज की एंट्री के बाद जहां अनुपमा के सपने पूरे होते नजर आ रहे हैं तो वहीं वनराज उसके सपनों पर ग्रहण की तरह मंडराता नजर आ रहा है. इसी बीच अनुपमा एक बड़ा फैसला लेने वाली है, जिससे अपकमिंग एपिसोड में सीरियल की कहानी में दर्शकों को और भी मजा आने वाला है. आइए आपको बताते हैं क्या होगा शो में आगे...

वनराज ने तोड़ी हदें

अब तक आपने देखा कि अनुपमा के सपने पूरा होने का एक बड़ा दिन आ चुका है. जहां वह अनुज के साथ अपनी पार्टनरशिप की नींव रखने वाली होती है. लेकिन एक बार फिर वनराज उसकी खुशियों पर नजर लगा देता है. दरअसल, भूमि पूजन के दौरान वनराज बखेड़ा खड़ा कर देता है. साथ ही अनुज-अनुपमा के रिश्ते पर वनराज इल्जाम लगाता है, जिसके जवाब में अनुपमा (Anupama) और अनुज साथ में वनराज पर चीखते नजर आते हैं. और अनुज, वनराज की हरकतें देखकर उसे अपने घर से निकलने के लिए कहता है.

ये भी पढ़ें- GHKKPM: सई को छोड़ पाखी का हाथ पकड़ेगा विराट! सम्राट का खौलेगा खून

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...