सीरियल अनुपमा (Anupama) में इन दिनों गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन होता नजर आ रहा है, जिसमें कई ट्विस्ट और टर्न्स मेकर्स लाने वाले हैं. जहां एक तरफ अनुज के दिल में जलन पैदा होते हुए दिखने वाली है तो वहीं खबरें हैं कि तोषू का अफेयर होते हुए दिखने वाला है, जिसके चलते सीरियल में नए ट्विस्ट फैंस का दिल जीतने वाले हैं. आइए आपको बताते हैं क्या होगा शो में आगे (Anupama Written Episode In Hindi) ...
तोषू बनाएगा बहाना
View this post on Instagram
अब तक आपने देखा कि बरखा और अंकुश को जलन होती है कि लड़ाई होने के बावजूद अनुज, वनराज और शाह परिवार को अपने घर पर बुलाता है. इसी के चलते कपाड़िया हाउस में शाह परिवार की एंट्री होती है. वहीं दूसरी तरफ, तोषू को संजना नाम की लड़की का फोन आता है और वह इंटरव्यू का बहाना बनाकर चला जाता है. हालांकि परिवार को उस पर बिल्कुल शक नहीं होगा.
अनुज को होगा ये एहसास
View this post on Instagram
अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि पूजा के दौरान किंजल के पेट में दर्द होगा और पूरा परिवार उसकी मदद करेगा और उसे अस्पताल ले जाएगा. वहीं किंजल और अनुपमा की मदद न कर पाने पर खुद को असहाय महसूस करेगा. दूसरी तरफ, शाह परिवार, किंजल के साथ अस्पताल पहुंचेगा.
