सीरियल 'अनुपमा' (Anupamaa) में इन दिनों तोषू के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के कारण शाह परिवार की नींद उड़ गई है. वहीं अनुपमा पर तोषू का गुस्सा बढ़ गया है. हालांकि तोषू के इस नेगेटिव रोल के लिए एक्टर आशीष मेहरोत्रा (Aashish Mehrotra) को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है. वहीं इस लेटेस्ट ट्रैक को निभाना अनुपमा एक्टर के लिए आसान नहीं था. आइए आपको बताते हैं पूरी खबर...

लेटेस्ट ट्रैक देखकर रो पडे थे एक्टर

सीरियल अनुपमा में तोषू का किरदार निभाने वाले एक्टर आशीष मेहरोत्रा ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में बताया कि सीरियल 'अनुपमा' के सेट पर पहले दिन जब उन्हें स्क्रिप्ट मिली थी तो वह हैरान रह गए थे और रोने लगे थे. हालांकि उनकी औनस्क्रीन मां यानी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने एक्टर की काफी मदद की थी. एक्टर ने कहा कि  जब मुझे अपने ट्रैक के बारे में पता चला तो मैं हैरान रह गया. मेरे मन में बहुत सारे सवाल थे. क्योंकि ये ट्रैक बहुत मुश्किल था. ऐसे में मेकर्स और पूरी टीम ने मेरी बहुत मदद की थी.

नेगेटिव रोल को लेकर एक्टर ने कही ये बात

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...