अनुपमा (Anupama) शो इन दिनों सुर्खियों में है, अनुपमा की बेटी पाखी और अधिक की शादी का ड्रामा लाइमलाइट में बना हुआ है. हालांकि मेकर्स के नए ट्विस्ट के बावजूद सीरियल की टीआरपी दूसरे नंबर पहुंच गई है. इसी के चलते मेकर्स सीरियल में एक बार फिर नया ट्विस्ट लाने के लिए तैयार हो गए हैं, जिसके चलते अनुज और अनुपमा हादसे का शिकार (Anupama And Anuj Accident) होते हुए दिखने वाले हैं. आइए आपको बताते हैं क्या होगा सीरियल में आगे (Anupama Serial Update) ...
ट्रिप पर पहुंचे अनुपमा- अनुज
View this post on Instagram
अब तक आपने देखा कि पाखी को घर से निकालने के बाद अनुपमा और अनुज, बरखा और अंकुश को कपाड़िया हाउस छोड़ने के लिए कहते हैं, जिसके बाद वह छोटी अनु को लेकर ट्रिप पर निकल जाते हैं. लेकिन इस दौरान अनुपमा को कुछ बुरा होने का अंदेशा होने लगता है.
हादसे का शिकार होंगे कपल
View this post on Instagram
अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुपमा और अनुज, छोटी अनु को उसके कैंप छोड़ने के बाद ट्रिप पर निकलेंगे. जहां पर दोनों को रास्ते में एक कपल मिलता है, जिन्हें बचाने के चलते कुछ गुंडे अनुपमा और अनुज पर हमला कर देंगे. इसी कारण दोनों घायल हो जाएंगे.
