रुपाली गांगुली (Rupali Ganguli) और सुधांशू पांडे स्टारर टीवी सीरियल 'अनुपमा' (Anupama) की कहानी और भी ट्विस्ट एंड टर्न्स से भरने वाली है. जहां वनराज और बा, अनुज कपाड़िया (Gaurav Khanna)  को अनुपमा की जिंदगी से दूर करने का प्लान बनाएंगे तो वहीं किंजल की मां राखी दवे, अनुपमा के खिलाफ साजिश करेगी. इसी बीच सोशलमीडिया पर वायरल एक वीडियो में अनुपमा और अनुज दुनिया की चालों से बेखबर रोमांस करते नजर आ रहे हैं. आइए आपको बताते हैं पूरी खबर...

अनुपमा का पल्लू पकड़े नजर आए अनुज

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rups (@rupaliganguly)

जल्द ही अनुपमा अपने सपनों की उड़ान भरने वाली है, जिसके चलते वह बेहद खुश है. वहीं वीडियो में अनुपमा यानी रुपाली गांगुली (Rupali Gaguli) सज-धजकर घूमती नजर आ रही हैं. वहीं इस दौरान अनुपमा के कपड़ों से मैचिंग कपड़े पहनकर अनुज यानी गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) अनुपमा का पल्लू पकड़े नजर आ रहे हैं. इस दौरान बैकग्राउंड में फिल्म 'शेरशाह' का रोमांटिक सॉन्ग 'ये रातां लंबियां लबियां रे...' बज रहा है. अनुज-अनुपमा की ये औफस्क्रीन कैमेस्ट्री देखकर फैंस जहां दोनों की तारीफें कर रहे हैं तो वहीं सीरियल में भी ऐसा ही रोमांस दिखाने की बात करते नजर आ रहे हैं.

 

View this post on Instagram

 

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...