सीरियल अनुपमा में फैमिली ड्रामा दर्शकों का दिल जीत रहा है. वहीं टीआरपी चार्ट्स में भी यह पहले नंबर पर बना हुआ है. इसी मेकर्स सीरियल की कहानी में ऐसा मोड़ लाने वाले हैं, जिससे अनुपमा अपने परिवार से दूर होने का फैसला करने वाली है. वहीं समर इस सफर में उसका साथ देता नजर आएगा. आइए आपको बताते हैं क्या होगा शो में आगे...
वनराज का एक बार फिर अनुपमा पर तीखा वार
View this post on Instagram
अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि वनराज और अनुज नशे में धुत हो जाएंगे और एक दूसरे के साथ होटल में चले जाएंगे. जहां पर काव्या, वनराज को अपने कमरे में ले जाएगी. वहीं अनुपमा, अनुज की हेल्प करते हुए उसे कमरे में छोड़ेगी और अपने कमरे में लौट जाएगी. दूसरी तरफ सुबह उठकर वनराज और काव्या, अनुपमा को अनुज के कमरे के बाहर देखेंगे और एक बार फिर वनराज तीखा वार करते हुए अनुपमा से कहेगा कि अगर वह दोनों यहां नहीं होते तो दोनों की रात खास होती, जिसे सुनकर अनुज और अनुपमा गुस्से से भर जाएंगे.
View this post on Instagram
ये भी पढ़ें- सम्राट संग घूमने जाएगी पाखी तो विराट से दूर होकर सई पर आएगी मुसीबत
