रुपाली गांगुली और सुधांशू पांडे स्टारर सीरियल अनुपमा की टीआरपी पहले नंबर से हट गई है, जिसके चलते मेकर्स सीरियल की कहानी को नया मोड़ देने की तैयारी में जुट गए हैं. हालांकि इन दिनों सीरियल में फैमिली ड्रामा देखने को मिल रहा है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. लेकिन अपकमिंग एपिसोड में अनुपमा टूटती हुई नजर आने वाली है. आइए आपको बताते हैं क्या होगा शो में आगे...

परितोष पर बरसा वनराज


अब तक आपने देखा कि अनुपमा के परिवार में धीरे-धीरे फूट पड़ना शुरु हो गई है. जहां बीते दिनों पाखी, अनुपमा के खिलाफ खड़ी हुई थी तो वहीं अब परितोष उसकी बेइज्जती करता नजर आ रहा है. इसी बीच परितोष अपने अपने पूरे परिवार से बदतमीजी करते हुए अपनी सारी हदें पार करता नजर आता है. दरअसल, अपनी सास के पेंट हाउस में शिफ्ट होने के चलते परितोष अपनी मां अनुपमा और दादी को भला बुरा कहता नजर आता है, जिसके कारण वनराज का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है.

ये भी पढ़ें- दिवंगत पति के बर्थडे पर इमोशनल हुईं Mayuri deshmukh, ‘इमली’की ‘मालिनी’ ने शेयर किया पोस्ट

किंजल लेगी फैसला

 

View this post on Instagram

 

A post shared by love you anupamaa 😘 (@anupama.love.you)

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...