सीरियल 'अनुपमा' (Anupama) टीवी के हिट सीरियल्स में से एक हैं. वहीं इस सीरियल से जुड़े सितारे भी घर-घर में फेमस हो गए हैं. हालांकि कुछ सितारों ने सीरियल को अलविदा भी कहा है, जिनमें नंदिनी का किरदार निभाने वाली अनघा भोसले (Anagha Bhosale) का नाम भी शामिल हैं. हालांकि फैंस उनका टीवी पर आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसी बीच एक्ट्रेस ने टीवी इंडस्ट्री छोड़ने के बाद अपनी नई लाइफ की कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिसे देखकर फैंस हैरान रह गए हैं. आइए आपको बताते हैं पूरी खबर...
सिंपल जिंदगी जी रही हैं अनघा
View this post on Instagram
बीते दिनों टीवी की दुनिया को छोड़कर धर्म की राह पर चलने वाली एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने औफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वह ग्लैमर लुक छोड़कर सिंपल साड़ी में नजर आ रही हैं. वहीं फैंस एक्ट्रेस का ये लुक देखकर हैरान नजर आ रहे हैं और सीरियल में दोबारा लौटने की बात करते नजर आ रहे हैं. दरअसल, फोटोज में अनघा श्रीकृष्ण को आम खिलाने की तैयारी करते हुए नजर आ रही हैं. वहीं एक्ट्रेस के को स्टार रह चुके एक्टर पारस कलनावत मजाक करते हुए कमेंट में लिख रहे हैं कि 1 किलो आम उनके घर भी भिजवा दें.
