सीरियल अनुपमा में जहां #MaAn का वेडिंग सेलिब्रेशन देखने को मिल रहा है तो वहीं मालविका यानी एक्ट्रेस अनेरी वजानी (Aneri Vajani) ने सीरियल को अलविदा कहा दिया है. वहीं शूटिंग से फुर्सत मिलते ही वह ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) फेम एक्टर मोहसिन खान (Mohsin Khan) संग मस्ती करते हुए नजर आ रही हैं. आइए आपको बताते हैं पूरी खबर...
फोटोज में दिखी कैमेस्ट्री
View this post on Instagram
हाल ही में एक्ट्रेस अनेरी वजानी ने एक्टर मोहसिन खान संग इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वह ब्लैक पिंक के ट्वयूनिंग कपड़ों में मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं दोनों की फोटोज देखकर फैंस उनकी खूबसूरत कैमेस्ट्री पसंद करते दिख रहे हैं औऱ दोनों को साथ देखने का इंतजार कर रहे हैं.
साथ आएंगे नजर
View this post on Instagram
जल्द ही खतरों के खिलाड़ी 12 का हिस्सा बनने वाली एक्ट्रेस अनेरी वजानी इन दिनों मोहसिन खान संग अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट के चलते बिजी हैं. वहीं शूटिंग से वक्त मिलते ही दोनों मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं, जिसका अंदाजा फोटोज से लगाया जा सकता है. वहीं फोटोज देखकर फैंस कयास लगा रहे हैं कि एक्टर जल्द ही सीरियल अनुपमा में नजर आने वाले हैं. हालांकि अभी तक इस मामले में कोई औफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई हैं.
