अनुपमा (Anupama) फेम ऐक्ट्रेस रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाई हुईं हैं. दरअसल कुछ दिनों पहले ही रुपाली गांगुली की सौतेली बेटी बेटी ईशा वर्मा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर के उन पर घर तोड़ने का आरोप लगाए थे. इसके अलावा उन्होंने कई आरोप लगाए थे. तो अनुपमा के रियल लाइफ हसबैंड अश्विन वर्मा ने एक नोट शेयर कर कहा था कि अपने मातापिता के रिश्ते के टूटने से वह दुखी हैं क्योंकि तलाक एक कठिन अनुभव है, जो उस शादी के बाद बच्चों को बहुत प्रभावित करता है और नुकसान पहुंचा सकता है.
वहीं अब रुपाली गांगुली ने अपनी सौतेली बेटी को कानूनी नोटिस भेजा है. ऐक्ट्रैस ने करारा जवाब देते हुए अपनी सौतेली बेटी को उनके चरित्र और निजी जीवन को 'बदनाम' करने के लिए ये नोटिस भेजी है.
अनुपमा ने अपनी सौतली बेटी को मानहानी का भेजा नोटिस
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ये नोटिस रुपाली गांगुली की वकील और बिग बौस 16 फेम सना रईस खान ने भेजा है. रिपोर्ट में बताया गया है कि रुपाली गांगुली की वकील सना रईस खान ने बताया, “हमने उनकी सौतेली बेटी को उसके झूठे और नुकसान पहुंचाने वाले बयानों के जवाब में मानहानि का नोटिस जारी किया है क्योंकि रूपाली पब्लिसिटी के लिए मानहानिकारक रणनीति के इस्तेमाल के खिलाफ दृढ़ता से खड़ी है और उन्होंने अपनी सुरक्षा के लिए ये कानूनी कदम उठाया है.
