रुपाली गांगुली स्टारर सीरियल 'अनुपमा' (Anupama) की कहानी को देखकर इन दिनों फैंस का पाखी पर गुस्सा बढ़ता जा रहा है. जहां लोग अनुपमा को पाखी-अधिक को कपाड़िया हाउस से निकालने की सलाह दे रहे हैं तो वहीं मेकर्स अब फैंस का गुस्सा देखकर अनुपमा की मदद के लिए उसकी दोस्त की एंट्री करवाने वाले हैं. आइए आपको बताते हैं क्या होगा शो में आगे...

पाखी को भड़काती है बरखा

अब तक आपने देखा कि पाखी कपाड़िया हाउस में एंट्री करने के बाद रईस होने के सपने देखने लगी है, जिसके चलते वह अनुपमा (Anupama) की बेइज्जती करने का एक भी मौका नहीं छोड़ रही है. हालांकि अनुपमा उसे करारा जवाब देती दिख रही है. वहीं पाखी का फायदा उठाकर बरखा, मां-बेटी के रिश्ते में आग लगाने के लिए प्लानिंग करती दिख रही है.

अनुपमा से बद्तमीजी करेगी पाखी

अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि बरखा, अनुपमा और पाखी की लड़ाई करवाने के लिए प्लान बनाएगी और पाखी को महंगे गहने देगी और उसे भड़काने की कोशिश करेगी. लेकिन अधिक उसे समझाता दिखेगी. हालांकि लालच के कारण पाखी, अधिक की बात को अनसुनी करके अनुपमा के पास पहुंच जाएगी और उसे जलन और भला बुरा कहती नजर आएगी. वहीं मां-बेटी की लड़ाई देखकर बरखा बेहद खुश होगी.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...