टीआरपी में पहलें नंबर पर बने रहने वाला सीरियल अनुपमा (Anupama) में जल्द ही जश्न का माहौल दिखने वाला है. हालांकि इसमें कई बवाल होते हुए भी नजर आएंगे. दरअसल, जल्द ही किंजल की गोदभराई (Kinjal baby shower) की रस्में होने वाली है, जिसमें बा, राखी, और अनुज की भाभी बरखा के बीच तीखी बहस होती नजर आएगी. इसी बीच सीरियल के सेट से फोटोज वायरल हो रही है, जिसमें शाह परिवार को छोड़ अनुपमा कपाड़िया फैमिली संग मस्ती करते हुए दिख रही है. आइए आपको बताते हैं पूरी खबर
अनुपमा ने की कपाड़िया फैमिली संग मस्ती
View this post on Instagram
बा और राखी दवे शाह हाउस में किंजल की गोदभराई के लिए मान गए हैं, जिसके बाद सेलिब्रेशन की तैयारियां शुरु हो गई हैं. वहीं इन रस्मों की फोटोज भी सोशलमीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें अनुपमा शाह परिवार की बजाय अनुज और उसके भैया भाभी संग पोज देती नजर आ रही है. दरअसल, अनुपमा के रोल में नजर आने वाली एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने सेलिब्रेशन की कुछ फोटोज शेयर की है, जिसमें वह गौरव खन्ना और दूसरी कास्ट के साथ मस्ती करती हुई भी नजर आ रही है.
समर भी नहीं रहा पीछे
View this post on Instagram
