सीरियल अनुपमा में नए-नए ट्विस्ट एंड टर्न्स दर्शकों को एंटरटेन कर रहे हैं. जहां जल्द काव्या का वनराज और अनुपमा के तलाक का सपना पूरा होने वाला है तो वहीं शो के मेकर्स ने कहानी में नया मोड़ लाने का प्लान बना लिया है. दरअसल, तलाक से पहले पाखी अपने माता पिता को अलग होने से रोकने के लिए नया प्लान बनाएगी, जिसके कारण काव्या की जलन भी सातवें आसमान पर पहुंच जाएगी. आइए आपको बताते हैं शो के आने वाले एपिसोड की कहानी...

पाखी बनाती है ये प्लान

अब तक आपने देखा कि होली के बाद अनुपमा होश में आती है और बा और पूरे परिवार से भांग पीने के बाद किए गए अपने बर्ताव के लिए माफी मांगती है. हालांकि पाखी कहती है कि हमलोग आपसे नाराज नहीं है क्योंकि आपने अपने दिल की बात कही. दूसरी तरफ पाखी, वनराज से कहती है कि स्कूल में कुछ प्रोगाम हो रहा, जिसमें साथ में फैमिली भी चल सकती है तो आप भी साथ में चलिए. बा औऱ पूरा परिवार सोचता है कि उन्हें घूमने भेजकर अनुपमा और वनराज का तलाक रोक सकते है. वहीं काव्या, अनुपमा के वनराज के करीब होने से गुस्से में नजर आती है.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...