सीरियल अनुपमा में जहां अनुज की एंट्री के बाद फैंस काफी खुश हुए थे तो वहीं इन दिनों अनुज की बहन मालविका की एंट्री के बाद दर्शक निराश नजर आ रहे हैं. वहीं सोशलमीडिया पर मालविका के रोल में नजर आने वाली अनेरी वजानी को ट्रोल कर रहे हैं. हालांकि मेकर्स ने अनुपमा और अनुज की कहानी को नया मोड़ देने की ठान ली है. आइए आपको बताते हैं क्या होगा शो में आगे....

मालविका की हुई शाह हाउस में एंट्री

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anupama (@anupama__starplus_)

अब तक आपने देखा कि मालविका शाह हाउस में रहने का फैसला करती है. वहीं अनुपमा और वनराज इस बात के लिए मान जाते हैं. लेकिन अनुज इस बात से बिल्कुल खुश नहीं होता. हालांकि अनुपमा, अनुज से पूछती है कि क्या उसकी वजह से कुछ हुआ है. वह कहता है कि उसकी वजह से नहीं बल्कि अपनी गलती के कारण ऐसा हुआ है. इस बीच मालविका के शाह हाउस आने से काव्या को जलन महसूस होती है क्योंकि वो पूरे शाह परिवार के साथ घुल मिल गई है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anupama (@anupama__starplus_)

ये भी पढ़ें- REVIEW: जानें कैसी है अक्षय कुमार, धनुष और सारा अली खान की फिल्म Atrangi Re

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...