सीरियल अनुपमा में इन दिनों दीवाली सेलिब्रेशन देखने को मिल रहा है. हालांकि इस बार शाह और कपाड़िया फैमिली के लिए दीवाली धमाकेदार होने वाली है. दरअसल, पाखी ने अधिक से शादी करके अनुपमा और वनराज पर बम फोड़ दिया है. हालांकि अपकमिंग एपिसोड में वनराज का गुस्सा दिखने वाला है. आइए आपको बताते हैं क्या होगा शो में आगे...
अधिक और पाखी ने की शादी
View this post on Instagram
अब तक आपने देखा कि कपाड़िया फैमिली शाह हाउस में दीवाली सेलिब्रेट करने के लिए आती है. वहीं पाखी के घर से गायब होने पर पूरा परिवार परेशान होता हुआ नजर आता है. लेकिन पाखी और अधिक के शादी करने के बाद घर आने पर सभी हैरान रह जाते हैं. वहीं दोनों अपनी भागकर शादी करने के लिए माफी मांगते नजर आते हैं.
View this post on Instagram
अनुपमा ने कही ये बात
View this post on Instagram
अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि पाखी अपनी शादी की बात बताते हुए सफाई देगी कि जब बड़े बच्चों की नहीं सुनते तो बच्चे भी बड़ों की नहीं सुनते. वहीं अधिक, पाखी का साथ देता हुआ नजर आता है. दूसरी तरफ, अधिक और पाखी की बाते सुनकर बापूजी और बा को गुस्सा आ जाएगा. वहीं अनुपमा, पाखी को खरी खोटी सुनाएगी और घर से जाने के लिए कहेगी.
