सीरियल अनुपमा में इन दिनों किंजल का गोदभराई सेलिब्रशन देखने को मिल रहा है. जहां शाह हाउस में कपाड़िया फैमिली की एंट्री हुई है तो वहीं वनराज-काव्या इस सेलिब्रेशन का हिस्सा नहीं बन पाए हैं, जिसके चलते वनराज का गुस्सा देखने को मिलने वाला है. आइए आपको बताते हैं क्या होगा शो में आगे...

पाखी-अधिक की गहरी हुई दोस्ती

अब तक आपने देखा कि पाखी की अधिक से दोस्ती बढ़ती जा रही है, जिसके चलते अनुपमा परेशान लग रही है. वहीं  लीला को पाखी की हरकतों पर शक हो जाता है और वह उस पर नजर रखने की सोचती है. दूसरी तरफ राखी दवे गोदभराई में पहुंचती है. जहां बा और राखी दवे के बीच दोबारा तानों की शुरुआत हो जाती है.

बरखा पर बा मारेगी ताने

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anupamaa Fc (@anupamaa._fc)

अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि बरखा और पूरी कपाड़िया फैमिली शाह हाउस आएगी. जहां एक बार फिर बा, बरखा को ताना मारते हुए दिखेगी. इसी के साथ शाह हाउस में कपाड़िया परिवार की एंट्री होगी. हालांकि बा कदम-कदम पर बरखा को नीचा दिखाती नजर आएंगी. वहीं राखी दवे, बरखा का साथ देती दिखेगी. दरअसल, बा, बरखा को बैकलेस दादी कहकर बुलाएगी तो वहीं बरखा, शाह हाउस के छोटा होने पर बा को ताना मारती नजर आएगी. हालांकि अनुपमा पूरी बात संभालने की कोशिश करेगी.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...