स्टार प्लस का सीरियल अनुपमा (Anupamaa) बीते कई हफ्तों से टीआरपी चार्ट्स में पहले नंबर पर बना हुआ है. वहीं सीरियल में नए ट्विस्ट लाने के लिए मेकर्स कड़ी मेहनत कर रहे हैं. इसी बीच सीरियल की कहानी में जल्द नया मोड़ दिखेगा, जिसके चलते अनुपमा और वनराज मुसीबत में नजर आएंगे. आइए आपको बताते हैं क्या होगा शो में आगे...

वनराज को आया काव्या पर गुस्सा

 

View this post on Instagram

 

A post shared by anupama (@anupama_fam_anuraj)

अब तक आपने देखा कि वनराज के कैफे को चलाने के लिए अनुपमा (Rupali Ganguly) मदद करती हुई नजर आती है. वहीं इस दौरान वनराज के कैफे में फूड क्रिटिक आते हैं, जो कि उन्हें केवल 2 स्टार देती है. वहीं 2 स्टार मिलने पर जहां काव्या अनुपमा को खरी-खोटी सुनाती है. तो दूसरी तरफ वनराज, काव्या को बीच में चुप कराते हुए कहता है कि 2 स्टार की रेटिंग अनुपमा की वजह से नहीं बल्कि काव्या की वजह से मिली है. वहीं एक ब्लौगर अनुपमा की तारीफ करते हुए कैफे को 5 स्टार देती है, जिससे काव्या जलन के मारे गुस्से में नजर आती है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by anupama (@anupama_fam_anuraj)

ये भी पढ़ें- रुबीना दिलैक के सीरियल समेत इन 5 टीवी सीरियल्स पर लगेगा ताला! पढ़ें खबर

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...