स्टार प्लस के सीरियल 'अनुपमा' (Anupama) में इन दिनों फैमिली ड्रामा देखने को मिल रहा है. जहां एक तरफ किंजल और तोषू की प्रौब्लम सुलझने के बाद पाखी और अधिक के कारण अनुपमा के सामने नई मुसीबत खड़ी हो गई है. वहीं अपकमिंग एपिसोड में शाह और कपाड़िया फैमिली के बीच बवाल खड़ा होने वाला है. आइए आपको बताते हैं क्या होगा नया ट्विस्ट...

पाखी के बदले तेवर देख परेशान हुई अनुपमा

 

View this post on Instagram

 

A post shared by anupmaa_fantasy2 (@anupmaa_fantasy2)

अब तक आपने देखा कि पाखी और अधिक के होटल में पकड़े जाने पर अनुपमा और बा भड़कते हुए दिखते हैं. वहीं पाखी अपनी गलती मानने की जगह 'एडल्ट की इच्छाओं' का हवाला देते हुए अनुपमा को उलटा जवाब देती नजर आती हैं. दूसरी तरफ बा गुस्से में वनराज को सब सच बताने की कोशिश करती हैं, लेकिन अनुपमा उन्हें रोक लेती है.

शादी पर अड़ेंगे पाखी-अधिक

 

View this post on Instagram

 

A post shared by anupamaa_anujj (@anupamaa_anujj_)

अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि बेटी को समझाने की लाख कोशिशों के बावजूद अनुपमा हार जाएगी. दरअसल, पाखी, अधिक से शादी करने की जिद पर अड़ जाएगी, जिस पर बा और बाकी परिवार हैरान रह जाएगी. वहीं अधिक भी बरखा और अंकुश से शादी के लिए बहस करता दिखेगा. दूसरी तरफ, घर पहुंचकर बा, वनराज को सच बताने की कोशिश करेगी. लेकिन वह बेहोश हो जाएंगी, जिसके कारण बापूजी और पूरा परिवार डर जाएगा.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...