बीते साल शुरु हुआ स्टार प्लस का सीरियल अनुपमा फैंस के दिलों पर राज कर रहा है, जिसके चलते मेकर्स सीरियल की कहानी को नया मोड़ देने के लिए तैयार हैं. वहीं अनुज कपाड़िया के आने से अनुपमा की जिंदगी में भी कई नए और बड़े बदलाव होने जा रहे हैं, जिसके चलते वनराज गुस्से में हैं. लेकिन अब अनुपमा अपनी जिंदगी के कुछ नए फैसले लेने वाली है, जिसके साथ ही वह वनराज को चुनौती दे रही है. आइए आपको बताते हैं क्या होगा शो में आगे...

वनराज को चुनौती देगी अनुपमा

अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि वेदिका के कहने पर अनुज संग डील के लिए हां करने वाली अनुपमा अपने फैसले से काफी खुश है, जिसके चलते वह वनराज के सामने अनुज की डील के पेपर पर साइन करेगी और साथ ही वह कहेगी कि वह अनुज के साथ औफिस जाएगी, जिसके जवाब में वनराज कहेगा कि पुराने क्रश से मिलते ही पर निकल आए. इस बात पर अनुपमा कहती है कि अब मेरे पर नही उड़ान देखिएगा. वनराज कहेगा कि उड़ने दूंगा तो उड़ोगी ना. लेकिन अनुपमा कहेगी कि रोकने की कोशिश तो किजिए हार जाएंगे.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...