रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर ‘अनुपमा’ में आए दिन ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिल रहे है. शो के मेकर्स सीरियल को दिलचस्प बनाने के लिए शो में तड़का लगाते रहते है. दर्शकों के बीच ‘अनुपमा’ काफी फेमस है. शो के मेकर्स ने टीआरपी लिस्ट में नंबर वन बनने के लिए हर तरह का पैंतरा अपना लिया है. शो में अनुपमा की उड़ान की तैयारी शुरू हो चुकी है. वहीं दूसरी ओर अनुज को प्यार हो गया है वह अनुपमा के ख्यालों में डूबा रहता है.
"Aaj se 6 din baad Anupamaa hamare saath America jaayegi" ✈️🇺🇸
Anuj realizing only 6 days left was heartbreaking 💔 Also Anuj being the happiest was heartwarming! ❤️ All in a matter of seconds..
I liked Anu's flashback scenes in between.. her family ❤️#Anupamaa #AnujKapadia pic.twitter.com/JQBVe35T3y
— Ekta (@ektajesswani) June 15, 2023
गुरु मां अनुपमा में को उत्तराधिकारी बनाएंगी
बीते दिन ‘अनुपमा’ में देखने को मिला कि गुरु मां मीडिया के सामने अनुपमा को स्टार बना देती है. लेकिन अनुपमा में आने वाले ट्विस्ट यहीं खत्म होतें है.
गुरु मां मीडिया के सामने अनुपमा को उत्तराधिकारी बनाएंगी. वह पूजा के समय अनुपमा को अपने घुंघरु देंगी और अनुपमा से कहेंगी आज से कला की जिम्मेदारी तुम्हारी. गुरुकुल अब से तुम्हारा पहला घर होना चाहिए. गुरु मां यह भी बताती हैं कि आज से 6 दिन बाद अनुपमा अमेरिका चली जाएगी. उनकी बातें सुनकर अनुज परेशान हो जाता है.
