सीरियल अनुपमा (Anupama) में जल्द ही जन्माष्टमी सेलिब्रेशन देखने को मिलने वाला है, जिसमें मेकर्स एक के बाद एक नए ट्विस्ट लाने हैं. जहां एक तरफ बरखा अपनी प्लानिंग के चलते वनराज (Sudhanshu Panday) को जेल भेजती दिखेगी तो वहीं अनुपमा (Rupali Ganguly) के सब्र का बांध टूट जाएगा, जिसके चलते सीरियल में बड़ा फैमिली ड्रामा होते हुए नजर आएगा. आइए आपको बताते हैं क्या होगा शो में आगे  (Anupama Written Update)...

अनुपमा के कारण गुस्से में आई बरखा

 

View this post on Instagram

 

A post shared by __AnUPaMa__ (@_anupama.anuj)

अब तक आपने देखा कि अनुपमा के चैक पर साइन ना करने के कारण बरखा और अंकुश गुस्से में नजर आते हैं. वहीं अधिक, पाखी से मिलकर उसे अपनी बातों में बहकाने की कोशिश करता दिखता है. हालांकि इन सबके बीच अनुपमा, जीके के साथ मिलकर जन्माष्टमी और अनुज के जन्मदिन की तैयारी करती नजर आती है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by __AnUPaMa__ (@_anupama.anuj)

बरखा का बढ़ेगा पारा

अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि बरखा, अनुज के कमरे में सीसीटीवी लगवाएगी, जिसके लिए अनुपमा उसका शुक्रिया करेगी. हालांकि बरखा का गुस्सा फिर भी शांत नहीं होगा. वहीं वनराज, अनुज से मिलने की कोशिश करता दिखेगी. इसी बीच बरखा अपने वकील के साथ मिलकर कुछ कानूनी कागजात तैयार करवाएगी, जिससे अनुपमा को कपाड़िया हाउस से बाहर किया जा सके.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...