इन दिनों स्टार प्लस का सीरियल अनुपमा सुर्खियों में है. जहां शो की टीआरपी पिछले कुछ महीनों से लगातार नम्बर 1 पर बनी हुई है तो वहीं इन दिनों शो के लेटेस्ट ट्रैक से जुड़े मीम्स सोशलमीडिया पर छा गए हैं. दरअसल, इन दिनों शो में अनुपमा और वनराज का तलाक चल रहा है, जिसको लेकर फैंस बेताब नजर आ रहे हैं कि कब दोनों का तलाक होगा. वहीं अब इसी ट्रैक को लेकर मीम्स वायरल हो रहे हैं. आइए आपको दिखाते हैं Funny Memes...
तलाक के ट्रैक पर मीम्स वायरल
अब तक आपने देखा कि काव्या के सुसाइड ड्रामे के बाद अनुपमा, वनराज को तलाक देने के लिए तैयार है. लेकिन वनराज इस फैसले के बिल्कुल खिलाफ है. इसी के चलते तलाक की डेट से एक रात पहले अनुपमा और वनराज एक-दूसरे से बात करते हुए इमोशनल हो जाएंगे. वहीं वनराज, अनुपमा (Rupali Ganguly) को समझाएगा कि इस तलाक से सब कुछ बर्बाद हो जाएगा लेकिन अनुपमा, काव्या से किए वादे को याद करके अपने फैसले पर कायम नजर आएगी. इसी बीच महीनों ले चल रहे तलाक के इस ट्रैक को देखकर अब फैंस भी उब गए हैं, जिसके चलते कुछ लोग ट्विटर पर मजाक उड़ाते नजर रहे हैं.
#Anupamaa #StarPlus plz do this shit happen im exciting to see the reaction at night. 😷😂 pic.twitter.com/9LDdnhGOzD
