स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा की फैन फौलोइंग बढ़ती जा रही है, जिसके कारण यह शो टीआरपी चार्ट में हफ्तों से पहले नंबर पर बना हुआ है. वहीं मेकर्स भी सीरियल को और भी दिलचस्प बनाने के लिए नए-नए ट्विस्ट ला रहे हैं. इसी बीच अब शो में अनुपमा और वनराज के बीच जंग देखने को मिलने वाली हैं, जिससे दर्शक हैरान रह जाएंगे. आइए आपको बताते हैं क्या होगा शो में...
वनराज ने लगाया अनुपमा पर इल्जाम
किंजल को वनराज की नौकरी मिलने से सभी परेशान हैं. वहीं वनराज के मन में काव्या, अनुपमा के खिलाफ जहर घोलने में कामयाब हो रही है. वहीं इन सब के कारण वनराज अब अनुपमा को अपना दुश्मन समझ रहा है. एपिसोड में आपने देखा कि वनराज, अनुपमा को करारा जवाब देने की बात कहता हुआ नजर आया था. साथ ही अनुपमा को तलाक के पेपर देता है, जिसे पढकर पूरा शाह परिवार हैरान हो जाता है. दरअसल, वनराज, अनुपमा को तलाक देने के लिए तैयार हो जाता है, लेकिन इसके पीछे वनराज ने अनुपमा के खिलाफ एक प्लान सोचा है. वनराज ने तलाक के कागजों में अनुपमा को मानसिक रूप बीमार होने की बात लिखी है. यही नहीं अनुपमा का कौंफिडेंस तोड़ने के लिए उसने अनुपमा को मेंटली अनस्टेबल होने की बात पूरे परिवार के सामने कही है.
