रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर ‘अनुपमा’ में इन दिनों ढ़ेर सारा ड्रामा चल रहा है. समर की मैत के बाद शाह हाउस में मातम छाया हुआ है. अनुपमा पूरे परिवार को खुश रखने के लिए कसम खा ली है. अनुपमा ने अपने बेटे समर से वादा किया है उसी वजह से वह पूरे परिवार को नॉर्मल करने में लग गई है. वहीं शो में अनुपमा और वनराज मिलकर समर को इंसाफ दिलाने में लग गए है. बीते एपिसोड में देखने को मिला कि अनुपमा और वनराज सनी के पापा को करारा जवाब देते है. शो में अब नए तमाशे देखने को मिलेंगे.
पाखी खारी-खोटी सुनाएंगी अनुज को
टीवी सीरियल अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा कि अनुपमा और वनराज परिवार का साथ देते हुए शाह परिवार के सभी लोग मिलकर सोनू और सुरेश को घर से बाहर निकाल देते हैं. इसी बीच अनुपमा साफ-साफ कहती है कि वह सोनू को सजा दिला कर रहेगी. शो में आगे देखने को मिलेगा कि शाह हाउस में पाखी के लिए एक गिफ्ट आता है, जो समर ने बुक करवाया था. वो गिफ्ट को देखकर पाखी जोर-जोर से रोने लगती है. तभी वहां अनुज आ जाता है पाखी वहां से जाने लगती है. इस दौरान पाखी अनुज को समर की मौत का जिम्मेदार बोल देती है.
