सीरियल अनुपमा में काव्या का शाह परिवार को तोड़ने का सपना पूरा होता नजर आ रहा है. हालांकि पाखी उसके जाल से निकल गई है. लेकिन अनुपमा का बेटा परितोष अपनी सास राखी दवे के बहकावे में आकर पेंट हाउस में शिफ्ट होने का सपना देख रहा है, जिसके चलते वह शाह परिवार में बात-बात पर बहस करता नजर आ रहा है. वहीं अपकमिंग एपिसोड में यह बहस, लड़ाई में बदलने वाली है, जिसके चलते बेहद हंगामा होने वाला है. आइए आपको बताते हैं क्या होगा शो में आगे...
काव्या का सपना हुआ पूरा
View this post on Instagram
अब तक आपने देखा कि काव्या का पाखी को अनुपमा से दूर करने का सपना टूट जाता है. वहीं पूरा शाह परिवार और वनराज उसे पाखी को कौम्पिटिशन में अकेला छोड़ने के लिए खूब खरी खोटी सुनाता है. वहीं दूसरी तरफ परितोष, पूरे परिवार के सामने वनराज से घर में किसी को भी उड़ने की आजादी ना होने की बात कहता है, जिसे सुनकर वनराज कहता है कि उसे पर और आसमान उन्होंने ही दिए हैं. वहीं परितोष कहता है वो उन्हें बता दें कि कितना खर्चा हुआ वो ब्याज के साथ सारे पैसे वापस दे देंगे.
View this post on Instagram
