स्टार प्लस का सीरियल अनुपमा इन दिनों फैंस के बीच काफी पौपुलर हो गया है. वहीं टीआरपी चार्ट में भी यह सीरियल कमाल करता नजर आ रहा है. हालांकि इस कामयाबी के  पीछे रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) समेत शो के सभी कलाकारों का हाथ है. लेकिन क्या आपको बता है परिवार के लिए जान छिड़कने वाली अनुपमा यानी रुपाली गांगुली का ये शो उनका बेटा नही देखता है. आइए आपको बताते हैं क्या है इस बात की वजह...

बेटे से हो रही हैं दूर

खुद की सेल्फ रिस्पेक्ट के लिए अपने पति के खिलाफ लड़ रही अनुपमा अपने परिवार के हर सुख दुख का ख्याल रखती है. वहीं रियल लाइफ में ‘अनुपमा’ की जर्नी रुपाली गांगुली के लिए बेहद खास है, जिसे लेकर उनका कहना है कि दर्शक इस शो को बहुत पसंद कर रहे है, इंडियन के अलावा विदेशों से भी इस शो को तगड़ा रिस्पॉन्स मिला है, जिसे लेकर वह बेहद खुश हैं और वह पूरी कोशिश कर रही हैं दर्शकों का ये प्यार बना रहे. लेकिन उनके घर में रुपाली का बेटा इस शो के नहीं देखता. एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने कहा है कि ‘जब मेरा बेटा 7 साल का था तो मैं शोज में वापसी कर चुकी थी. ऐसे में वह सोचता है कि मम्मा को वो चीज उससे दूर कर रही है.’

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...