कलर्स के रियलिटी शो बिग बॉस (Bigg Boss) में हिस्सा लेने वाले कंटेस्टेंट हमेशा सुर्खियों में रहते हैं. जहां सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) के निधन के बाद शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) अपनी जिंदगी में वापस लौटती नजर आ रही हैं तो वहीं असीम रियाज (Asim Riaz) अपने एक ट्वीट के चलते ट्रोलिंग का शिकार हो गए हैं. आइए आपको बताते हैं पूरा मामला...

शहनाज के लिए असीम रियाज ने किया ट्रोल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aman617 (@sidnaazlovebirds_)

हाल ही में सिंगर और एक्ट्रेस शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह अपने दोस्त की सगाई में डांस करती नजर आ रही थीं. वहीं कुछ फोटोज में शहनाज खुश नजर आईं थीं, जिसके बाद फैंस उनका सपोर्ट करते नजर आए थे. लेकिन सिद्धार्थ शुक्ला के दोस्त रहे असीम रियाज (Asim Riaz) के एक ट्वीट ने फैंस को हैरान कर दिया है. दरअसल, असीम ने अपने ट्वीट में लिखा, 'कुछ नाचने के वीडियो देखे. कमाल की बात है, कुछ लोग अपने खास लोगों के खोने के गम से इतना जल्दी कैसे उबर जाते हैं. क्या बात, क्या बात.' असीम रियाज का ये ट्वीट देखकर  #sidnaaz के फैंस काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं. वहीं सोशलमीडिया पर वह जमकर ट्रोल होते दिख रहे हैं.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...