कलर्स के रियलिटी शो 'बिग बॉस 14' इन दिनों टीआरपी रेस में पीछे हो रहा है, जिसके चलते मेकर्स शो में कई नए सदस्यों की एंट्री कर रहे हैं. वहीं शो में मौजूद कंटेस्टेंट की लड़ाई फैंस को स्क्रिप्ट का हिस्सा लग रही हैं, जिसके चलते शो सोशलमीडिया पर काफी ट्रोलिंग का शिकार हो रहा है. आइए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला...
वीकेंड पर बरसा सलमान का गुस्सा
इस वीकेंड के वार में सलमान खान के गुस्से का शिकार राहुल वैद्य, जैस्मिन भसीन और रुबीना दिलाइक के बाद कविता कौशिक को होना पड़ा. बीते एपिसोड में कविता कौशिक एजाज खान पर गंभीर आरोप लगाती दिखीं. दरअसल, कविता कौशिक कहती नजरआईं कि उन्होंने लॉकडाउन में एजाज खान के लिए खाना बनाया है लेकिन वह उनकी दोस्त नहीं हैं. वहीं आगे कविता कौशिक ने कहा कि एजाज खान से हुई दोस्ती की वजह से उनकी 'बिग बॉस 14' के घर में बहुत बेज्जती हो रही है. एजाज खान से हुई दोस्ती को कविता कौशिक ने अपनी जिंदगी सबसे बड़ी गलती बताया.
This woman does not deserve your humility #EijazKhan. All this while the way Eijaz has handled her psychosis is commendable. Can we just have this nuisance #KavitaKaushik shown the door ASAP!! #BB14 @ColorsTV https://t.co/xmQfyuD9zU
