टीवी इंडस्ट्री में इन दिनों जहां शादियों की खबरों से सोशलमीडिया छाया हुआ है तो वहीं इसी बीच एक बुरी खबर सुनने को मिल रही है. दरअसल, टीवी के पौपुलर सीरियल बालिका वधू की दादीसा यानी एक्ट्रेस सुरेखा सीकरी का निधन हो गया है, जिसके बाद सीरियल्स के फैंस सदमें में हैं. आइए आपको बताते हैं पूरी खबर...
हार्ट अटैक से हुआ निधन
View this post on Instagram
75 साल की उम्र में एक्ट्रेस सुरेखा सीकरी का शुक्रवार (16 जुलाई) की सुबह हार्ट अटैक से निधन हो गया है. 2020 में सुरेखा सीकरी को दूसरी बार ब्रेन स्ट्रोक आया था, जिसके बाद उनकी तबीयत खराब चल रही थी. वहीं पिछली बीमारी की बात करें तो 2018 में सुरेखा सीकरी को पैरालाइटिक स्ट्रोक आ चुका है. हालांकि इस दौरान फैंस उनके ठीक होने की दुआ मांगते नजर आए थे.
ये भी पढें- अनुपमा और बेटी पाखी के रिश्तों में बढ़ी कड़वाहट तो काव्या ने बनाया नया प्लान
सेलेब्स और फैंस ने दी श्रद्धांजलि
View this post on Instagram
तीन बार नेशनल अवॉर्ड जीत चुकीं एक्ट्रेस सुरेखा सीकरी के निधन से बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री सदमे में हैं. जहां सेलेब्स उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं तो वहीं फैंस उनके निधन से काफी दुखी हैं. दरअसल, फैंस बालिका वधू के दूसरे सीजन में दादीसा यानी एक्ट्रेस सुरेखा को देखना चाहते थे. लेकिन उनके अचानक निधन से फैंस काफी दुखी हैं.
