21 जलाई 2008 को ‘‘कलर्स’’ टीवी की शुरूआत के साथ ही बाल विवाह पर राजस्थानी पृष्ठभूमि पर आधारित सीरियल‘‘बालिका वधू’’की शुरूआत हुई थी.सीरियल ‘‘बालिका वधू’’को जबरदस्त शोहरत मिली और इसी के साथ ‘कलर्स’टीवी चैनल भी हर घर का सदस्य बन गया था.कई वर्षों तक यह सीरियल ‘कलर्स’चैनल का ड्ायवर सीरियल बना रहा.सीरियल ‘बालिका वधू’’में बाल आनंदी के किरदार में अविका गौर ने जबरदस्त शोहरत हासिल की थी.और पूरे आठ वर्ष बाद 31 जुलाई 2016 को ‘बालिका वधू’’का अंतिम एपीसोड प्रसारित हुआ था.मगर ‘बालिका वधु’’की एक शक्तिशाली कहानी ने टेलीविजन पर एक नए युग की शुरुआत को चिह्नित करने के साथ ही समाज की बुराई से जुड़े एक गंभीर मुद्दे को मनोरंजन तरीके से पेश कर उसका दर्शकों के दिमाग पर लंबे समय तक प्रभाव छोड़ा.इसके पात्रों आनंदी,जग्या व दादीसा तो करोड़ो भारतीयों के दिलों को छुआ था।लोग आज भी इस सीरियल को याद करते हैं.2020 में लॉक डाउन के वक्त जब इसके पुराने एपीसोड प्रसारित किए गए,तब भी लोगो ने इसे काफी देखा था.और लंबे समय से इसके दूसरे सीजन की मांग दर्शकोें की तरफ से उठती रही है.इसी के चलते अब ‘‘कलर्स’’ टीवी पर पूरे पॉंच वर्ष बाद इसके दूसरे सीजन के साथ नई आनंदी नौ अगस्त से आने जा रही है.
