पौपुलर कमीडियन भारती सिंह आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं. जहां वह अपने शोज के चलते बिजी होती हैं तो वहीं अपनी पर्सनल लाइफ के चलते फैंस का ध्यान खींचती हैं. इसी बीच सोशलमीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने बेटे के लिए रोती दिखाई दे रही हैं. आइए आपको बताते हैं पूरी खबर...

बेटे को देख निकली चीख

भारती सिंह अपने बेटे का काम में बिजी होने के बावूजद पूरा ख्याल रख रही हैं. वहीं हाल ही में वह पति हर्ष लिम्बाचिया के साथ बेटे लक्ष्य को लेकर डॉक्टर के पास पहुंचीं थी जहां बेटे को इंजेक्शन लगते ही एक्ट्रेस की चीख निकलते हुए नजर आ रही है. दरअसल, वीडियो में भारती सिंह (Bharti Singh) बता रही हैं कि उनके बेटे गोला यानी लक्ष्य (Laksh) को इंजेक्शन लग रहा है. इसी के साथ वह डॉक्टर से भी विनती करती हुई नजर आ रही हैं कि वो सबको हंसाती हैं, इसलिए उनके बच्चे को रुलाना मत. हालांकि डॉक्टर उन्हें दिलासा दे रहे हैं कि वो थोड़ी देर रोएगा, लेकिन गारंटी है कि घर जाने से पहले उसे चुप करा देंगे.

बेटे को देख नहीं थमें आंसू

 

View this post on Instagram

 

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...