बिग बौस 13 के विनर रह चुके एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला इन दिनों सुर्खियों में हैं. जहां बीते दिनों वह शहनाज गिल के साथ एक म्यूजिक वीडियो में रोमांस करते नजर आए थे तो वहीं अब एक नई हसीना के साथ कैमेस्ट्री दिखाते नजर आएंगे. दरअसल, एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला जल्द एक्ट्रेस सोनिया राठी जल्द ब्रोकन बट ब्यूटीफुल के तीसरे सीजन में दिखेंगे, जिसका टीजर आउट हो चुका है. आइए आपको बताते हैं क्या है वेब सीरीज में खास...
एकता कपूर के साथ काम करेंगे सिद्धार्थ
वेब सीरीज ब्रोकन बट ब्यूटीफुल सीजन 3 में सिद्धार्थ शुक्ला और सोनिया राठी बतौर लीड एक्टर नजर आएंगे. मेकर्स ने एक नया म्यूजिकल टीजर जारी किया है, जिसमें दोनों की कैमेस्ट्री देखने लायक है. शो में सिद्धार्थ शुक्ला, अगस्तस्य की भूमिका निभाने के लिए काफी एक्साइटेड हैं, जिसे शेयर करते हुए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा. 'मैं ब्रोकन बट ब्यूटीफुल के अगले सींजन के साथ अपने जुड़ाव को लेकर एक्साइटेड हूं. यह शो काफी पसंद किया गया था. मैंने इस शो के बारे में बहुत अच्छी बातें सुनी है. मैं एकता कपूर के साथ इस शो में काम करने को लेकर उत्साहित हूं. मैं उनका सम्मान करता हूं और मैं काम करने के लिए आतुर हूं.'
View this post on Instagram
