बिग बौस 14 के घर पर बीते दिनों विकास गुप्ता और बीजेपी लीडर और टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट की एंट्री हुई है. लेकिन एंट्री से पहले सोनाली ने अपनी आपबीती और पति की मौत के बाद बदली जिंदगी को लेकर कई खुलासे किए हैं. इसी के साथ उन्होंने अपने ऊपर हुए टौर्चर को लेकर कई खुलासे भी किए हैं, जिसे सुनकर सभी हैरान हैं.
पति की मौत के बाद बदली जिंदगी
हाल ही में घर में एंट्री करने से पहले सोनाली फोगाट ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनके ससुरालवाले नहीं चाहते थे कि वह फिल्मी दुनिया में आएं, लेकिन उनके पति ने उनका हर कदम पर सपोर्ट किया. लेकिन पति की मौत के बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई, जिसके चलते उनके ससुरालवालों ने उन्हें घर पर बैठने को मजबूर कर दिया. हालांकि उन्होंने कहा कि 'मेरे सास-ससुर ने मुझे आगे पढ़ने के लिए तो प्रोत्साहित किया पर वो नहीं चाहते थे कि मैं बाहर जाकर काम करूं. हरियाणा में सिर्फ पुरुष ही घर के बाहर जाते हैं. ऐसा ही हमारे परिवार में भी था.'
View this post on Instagram
ये भी पढ़ें- Anupamaa: काव्या देगी वनराज को धोखा तो किंजल की प्रेग्नेंसी से Shocked होंगे घरवाले
