कलर्स के रियलिटी शो बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) फेम राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) और एक्ट्रेस दिशा परमार (Disha Parmar) 16 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं, जिसकी रस्में भी शुरु हो गई हैं. इसी बीच राहुल और दिशा परमार के मेंहदी सेलिब्रेशन की फोटोज सोशलमीडिया पर वायरल हो गई हैं. आइए आपको दिखाते हैं राहुल-दिशा की मेहंदी सेलिब्रेशन की झलक...
दुल्हन को लगी मेहंदी
View this post on Instagram
राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) की दुल्हनिया दिशा परमार (Disha Parmar) की मेहंदी सेरेमनी की फोटोज सोशलमीडिया पर वायरल हो गई हैं, जिसके बाद दोनों के फैंस उन्हें बधाइयां देते नजर आ रहे हैं. वहीं वायरल फोटोज की बात करें तो दिशा मेहंदी लगाते हुए बेहद एक्साइटेड नजर आ रही हैं.
View this post on Instagram
ये भी पढ़ें- बेटे की मां बनीं एक्ट्रेस Dia Mirza, 4 महीने पहले की थी दूसरी शादी
कुछ ऐसा था दुल्हा-दुल्हन का अंदाज
View this post on Instagram
मेंहदी सेलिब्रेशन में राहुल वैद्य और दिशा परमार के लुक की बात करें तो पिंक कलर के मिरर वर्क वाले शरारा में जहां दिशा परमार खूबसूरत लग रही थीं तो वहीं लाइट ब्लू कलर के कुर्ते पजामे में राहुल हैंडसम लग रहे थे. वहीं दोनों की जोड़ी कमाल लग रही थी और दोनों के चेहरे पर शादी का ग्लो खूब नजर आ रहा था.
