कलर्स का पौपुलर रियलिटी शो बिग बौस का 15 सीजन फैंस के बीच धमाल रहा है. जहां पहले ही हफ्ते में दो कंटेस्टेंट की लव स्टोरी ने फैंस को चौंका दिया था तो वहीं अब देख एक नई लव स्टोरी की शुरुआत फैंस को देखने को मिल रही है. इसी के चलते सोशलमीडिया पर #tehran ट्रैंड कर रहा है. दरअसल, टीवी एक्टर करण कुंद्रा (Karan Kundrra) और तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) की दोस्ती फैंस को बेहद पसंद आ रही है. इसी बीच करण कुंद्रा ने तेजस्वी को अपने दिल की बात कही है. आइए आपको बताते हैं पूरी खबर...

करण-तेजस्वी ने कही ये बात

दरअसल, बीते एपिसोड में करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश ने अपने दिल की बात करते हुए कहा- 'मैं कुछ दिनों से आपसे दूरी महसूस कर रही हूं. आपसे बातचीत करना या आपको अप्रोच करना थोड़ा मुश्किल हो रहा है. यह बात कई बार काफी परेशान भी करती है. हमने कभी एक दूसरे से ऐसे बात नहीं की. मुझे लगता है कि यह पहली बार है, जब हमारी फुटेज कैमरे पर दिखेगी. जब आपने कहा हमारी वाइब्स मैच होती हैं तो हम बात कर सकते हैं. यह अच्छा होगा. लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है.'

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...