कलर्स के रियलिटी शो बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) की टीआरपी बढ़ाने के लिए मेकर्स जमकर कोशिश करते नजर आ रहे हैं. शो के कंटेस्टेंट भी लड़ाई और रोमांस से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं. इसी के चलते तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा (Tejran) की नजदीकियों के बाद अब शो में नया लव एंगल देखने को मिल रहा है. दरअसल, बिग बॉस 13 का हिस्सा रह चुकीं एक्ट्रेस रश्मि देसाई (Rashami Desai) और उमर रियाज (Umar Riaz) की लव स्टोरी शुरू होती नजर आ रही है. आइए आपको बताते हैं पूरी खबर...
रश्मि-उमर आए करीब
View this post on Instagram
हाल ही के एक एपिसोड में रश्मि देसाई ने देवोलीना से हुई एक लड़ाई में उमर रियाज से प्यार का इजहार किया था. हालांकि सभी ने इजहार को सीरियस नहीं लिया था. लेकिन वीकेंड के वार पर दोनों ने एक दूसरे को पसंद करने की बात कही थीं, जिसके बाद दोनों का रोमांस देखने को मिल रहा है. दरअसल, बीते एपिसोड में रश्मि देसाई और उमर रियाज काउच पर बैठकर रोमांस करते नजर आए थे, हालांकि इस दौरान दोनों देवोलीना भट्टाचार्जी के गेम के बारे में बात कर रहे थे. इसी बीच रश्मि देसाई और उमर रियाज ने एक दूसरे को गले लगा लिया था.
