कलर्स के रियलिटी शो बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) की चर्चा इन दिनों सोशलमीडिया पर बनी हुई हैं. जहां एक तरफ, फैंस प्रियंका चौधरी को विनर बता रहे हैं तो वहीं साजिद खान, निमृत आहलूवालिया और टीना दत्ता जैसे सितारों का सपोर्ट करने पर बिग बॉस को बाय्सड कह रहे हैं. इसी बीच प्रियंका चौधरी के खास दोस्त और कंटेस्टेंट अंकित गुप्ता अपने रिलेशनशिप के कारण सोशलमीडिया पर छा गए हैं. वहीं प्रियंका की बजाय एक्ट्रेस शनाया खान के साथ अंकित गुप्ता की रोमांटिक फोटोज वायरल हो गई हैं. आइए आपको बताते हैं पूरी खबर...
शनाया खान को बताया अंकित की गर्लफ्रेंड!
So the love-triangle starts?!#biggboss16 #Ankitgupta #PriyankaChaharChoudhary pic.twitter.com/pmEBr5Yymt
— Akshat Sundrani (@akshat_sundrani) November 15, 2022
हाल ही में एक्टर और बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट अंकित गुप्ता अपनी सीक्रेट गर्लफ्रेंड के साथ नजर आ रहे हैं. दरअसल, सोशलमीडिया पर एक्टर अंकित गुप्ता की 'साड्डा हक' को-स्टार शनाया खान के साथ कुछ इंटीमेट फोटोज वायरल हो गई हैं. इन फोटोज में जहां एक-दूसरे को किस करते दिख रहे हैं तो वहीं शनाया खान को मीडिया के सामने अपनी गर्लफ्रेंड बताते हुए नजर आ रहे हैं. एक्टर की इस वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं. वहीं प्रियंका चौधरी को धोखा देने की बात कर रहे हैं.
