बिग बौस 18 ( Bigg Boss 18) से दर्शकों का भरपूर एंटरटैनमेंट हो रहा है. शो के बिते एपिसोड में बिग बौस हाउस का बड़ा झगड़ा देखने को मिला. शो में दिखाया गया कि सारा अरफीन खान ने गुस्से में अपना आपा खो दिया और विवियन पर चिल्लाने लगीं. इसके बाद ईशा के बाल भी खींच दिए और और तकिया फेंका. घर में जबरदस्त तूतू-मैंमैं हुआ. लेकिन इस वीकेंड के वार में एकता कपूर ने बिग बौस हाउस में एंट्री लीं और कंटेस्टैंट्स की वाट लगा दीं. आइए बताते हैं इस वीकेंड के वार का लेटेस्ट अपडेट...
https://www.instagram.com/reel/DCJmHIms3jZ/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==
एकता कपूर ने हर किसी से पूछा तीखा सवाल
बिग बौस का एपिसोड शुरू होते ही एकता कपूर कंट्रैस्टेंट्स से रू-ब-रू हुईं और बताया कि इस हफ्ते घर में क्याक्या हुआ... विवियन डीसेना से लेकर चाहत पांडे तक हर किसी से एकएक कर के एकता कपूर ने सवाल पूछा.
विवियन को लेकर एकता कपूर का फूट गुस्सा
एकता कपूर ने विवियन डीसेना को लेकर कहा कि मैंने इनके साथ काम किया है, लेकिन घर में ये जो कर रहे हैं, उससे इस बात से कोई मतलब नहीं है कि वह कितने अच्छे हैं. इतना ही नहीं एकता ने विवियन को डांटा. उन्होंने कहा कि वह अपना प्वाइंट औफ व्यू नहीं रखते. एकता ने बाकी घरवालों से भी सवाल किया कि विवियन कैसे हैं, सभी ने अपनाअपना राय दिया.
