बिग बौस (Bigg Boss 18) वाले शो को आकर्षक बनाने के लिए सेलिब्रिटीज के साथसाथ कभी कुत्ता तो कभी तोता भी प्रतियोगी के रूप में ले आते हैं. लेकिन इस बार तो हद ही हो गई. जब 6 अक्टूबर 2024 को बिग बौस के प्रीमियर पर 19वां प्रतियोगी एक गधा था.

सलमान खान (Salman Khan) ने भी गधे की रिस्पैक्ट करते हुए उसका नाम जोर शोर से पुकारा और उसके बाद फिल्मी स्टाइल में वो गधा टहलता हुआ स्टेज पर पहुंचा और सलमान खान ने बढ़ चढ़कर गधे का स्वागत किया. मजे की बात तो यह है कि सलमान की होस्टिंग के सामने गधा चुपचाप पास पड़ी घास चरने लगा . क्योंकि गधा कोई बात नहीं कर रहा था तो सलमान के गधे से किये सवालों पर कलर्स की टीम वाले गधे की आवाज निकाल कर जवाब दे रहे थे. सलमान भी ऐसे में रुके नहीं एंकरिंग करते हुए अपने मस्करी वाले अंदाज में गधे की खिल्ली उड़ाते नजर आए. सलमान गधे को समझा रहे थे. बिग बौस हाउस में हाथ उठाना अलाव नहीं है. तो तुम हाथ के बजाय पैर से दुलत्ती मत मार देना, सलमान यहां ही नहीं रुके वह अपने मजाक के अंदाज में बोलने लगे कि अगर यह गधा विनर बन गया तो मैं इसका हाथ कैसे ऊपर करूंगा. फिर खुद ही बोले कोई बात नही मैं कान उपर कर दूंगा.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...