कोरोनावायरस के कहर के बीच कई सेलेब्स शादी के बंधन में बंध रहे हैं, जिनमें हाल ही में ससुराल सिमर का फेम एक्टर मनीष रायसिंघानी का नाम भी जुड़ गया है. वहीं अब 'बिग बॉस 8' (Bigg Boss 8) के विनर रह चुके एक्टर गौतम गुलाटी (Gautam Gulati) और बौलीवुड एक्ट्रेस  उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें दोनों शादी करते नजर आ रहे हैं, जिसके साथ गौतम गुलाटी (Gautam Gulati) का एक कमेंट लोगों को हैरान कर रहा है. आइए आपको बताते हैं क्या सच है गौतम गुलाटी की शादी...

शादी को लेकर फोटो की शेयर

गौतम गुलाटी (Gautam Gulati) ने सोशलमीडिया पर एक फोटो शेयर की, जिसमें उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) महरुन रंग के लहंगे में और गौतम गुलाटी क्रीम रंग की शेरवानी सूट में दिख रहे हैं. साथ ही इस फोटो के साथ कैप्शन शेयर करते हुए गौतम गुलाटी (Gautam Gulati) ने लिखा कि, 'शादी की मुबारक नहीं बोलोगे?' , जिसके बाद फैंस उनकी शादी को लेकर हैरान हैं.

 

View this post on Instagram

 

Shaadi mubarak nahi bologey ? 🙈😂 @urvashirautela 💫 @archanapuransingh Guys our film #virginbhanupriya Is coming soon on @zee5premium @zee5 on 16 th July, I hope apko pasand aye ye light comedy ❤️ & trailer coming out today at 4 pm Director : @ajaylohan

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...