बीते साल 2020 में कई सेलेब्स को फैंस ने अलविदा कहा है. इसी बीच खबर है कि बौलीवुड और टीवी के पौपुलर एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का निधन हो गया है. इसी के चलते पूरी इंडस्ट्री सदमे में है. आइए आपको बताते हैं पूरी खबर...

हार्ट अटैक से हुआ निधन

गुरुवार की सुबह सिद्धार्थ शुक्ला का मुंबई के कूपर अस्पताल में निधन हो गया है. अस्पताल ने 40 साल के एक्टर के निधन की पुष्टि की है. बिग बॉस के विनर रह चुके सिद्धार्थ शुक्ला का हार्ट अटैक से निधन हो गया है. कहा जा रहा है कि अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला ने सोने से पहले कुछ दवाई खाई थीं, जिसके बाद वह सुबह उठे नही औऱ उन्हें अस्पताल ले जाया गया. जहां अस्पताल ने दिल का दौरा पड़ने से एक्टर के मौत की जानकारी दी है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

ये भी पढ़ें- GHKKPM: विराट को जलाने के लिए सम्राट के साथ होने का नाटक करेगी पाखी

बिग बौस ओटीटी में आए थे नजर

सिद्धार्थ शुक्ला के काम की बात करें तो हाल ही में वह करण जौहर के बिग बौस ओटीटी में शहनाज गिल के साथ आए थे, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया था. वहीं सिद्धार्थ के निधन की खबर ने सभी को चौंका दिया है, जिसके कारण इंडस्ट्री और उनके फैंस सदमे में हैं.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...