धारावाहिक ‘ससुराल सिमर का’ में रौशनी की भूमिका निभाकर चर्चित हुई अभिनेत्री निक्की शर्मा दिल्ली की है. बचपन से ही उसे अभिनय पसंद था. डांस की शौक़ीन निक्की को उसके परिवार वालों ने हमेशा सहयोग दिया है. पर्दे पर खुद को देखना उसका सपना था, जो अब पूरा हो चुका है. जी टीवी पर थ्रिलर धारावाहिक ‘ब्रह्मराक्षस 2’ में वह मुख्य भूमिका कालिंदी की निभा रही है,जिसे लेकर वह बहुत उत्साहित हैं, क्योंकि ये उसकी पहली लीड शो है. पेश है उससे हुई बातचीत के कुछ अंश.

सवाल-इस शो को करने की खास वजह क्या है?

ये मेरी पहली ऐसी शो है, जिसमें मैं मुख्य किरदार निभा रही हूं. बहुत उत्साहित हूं. इसमें मेरा चरित्र बहुत ही स्ट्रोंग लड़की की है. ये आज की मेट्रो शहर में रहने वाली लड़की है, जो पढाई के साथ-साथ जॉब और परिवार को भी जिम्मेदारी से सम्हाल रही है. ये चरित्र रिलेटेबल है और इस उम्र की हर लड़की इस चरित्र के साथ जुड़ सकती है. शो में रोमांस, थ्रिलर, ड्रामा और सुपर नेचुरल चीजो को दिखाया गया है. ये सब मुझे आकर्षित किया, क्योंकि एक शो में इतनी सारी चीजों का एक साथ मिलना संभव नहीं होता.

ये भी पढ़ें- Tv Actress पूजा बनर्जी ने दिया बेटे को जन्म, पति ने किया खुलासा

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...