बौलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन की भाई राजीव सेन और टीवी एक्ट्रेस चारु असोपा की शादीशुदा जिंदगी बीते कई दिनों से सुर्खियों में हैं. हाल ही में अपने रिश्तों को लेकर दोनों ने कई खुलासे किए थे, जिसके बाद दोनों की तलाक की खबरों ने फैंस का दिल तोड़ दिया था, जबकि चारु असोपा और राजीव सेन की शादी को हाल ही में एक साल पूरा हुआ है. इसी बीच चारु की प्रोफेशनल लाइफ में उनके लिए अच्छी खबर सामने आई है. आइए आपको बताते हैं क्या है चारु असोपा (Charu Asopa) के लिए अच्छी खबर...

हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट

खबरों की मानें तो चारु असोपा के हाथ एक बड़ा प्रोजेक्ट लगा है. दरअसल, जल्द ही चारु असोपा स्टार भारत के नए शो 'अकबर बीरबल' में नजर आने वाली है. शो में चारु अपोसा एक अहम किरदार को निभाती हुई दिखाई देंगी. चारु असोपा इस शो में हीराबाई का किरदार निभाती हुई नजर आएगी. वही इससे पहले चारु असोपा 'मेरे अंगने में', 'जीजी मां' और 'विक्रम बेताल' जैसे शोज  में नजर आ चुकी हैं.

 

View this post on Instagram

 

There is only one way to happiness and that is to cease the moment and dance your heart out. Remember, after all small/big achievements comes a light which shines within you and illuminates the world through your happy feets..!✨ . . . . . . #charuasopa #actor #dancing #happiness #motivation #selfmusing

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...