कलर्स के सीरियल बैरिस्टर बाबू में जल्द ही लीप आने वाला है, जिसके चलते छोटी बोंदिता यानी औरा भटनागर का सफर खत्म होने वाला है. इसी बीच सीरियल की कास्ट संग औरा भटनागर का सेट पर आखिरी दिन सेलिब्रेट किया गया है, जिसकी फोटोज सोशलमीडिया पर छा गई है. वहीं शो के लीड एक्टर भी इस दौरान इमोशनल होते हुए नजर आए. आइए आपको दिखाते हैं छोटी बोंदिता की फेयरवेल पार्ट की फोटोज...

टीम ने ऐसे दिया फेयरवेल

दरअसल, सीरियल बैरिस्टर बाबू की टीम ने औरा भटनागर के लिए एक छोटी सी फेयरवेल पार्टी रखी थी. इस दौरान उन्होने केक भी काटा. वहां फेयरवेल के दौरान सीरियल की पूरी टीम ने तालियों के साथ औरा भटनागर को फेयरवेल दिया है, जिसकी वीडियो खुद एक्ट्रेस ने फैंस के साथ शेयर की है.

फेयरवेल में रो पड़े लीड एक्टर

छोटी बोंदिया यानी औरा भटनागर के फेयरवेल का जश्न जहां बेहद शानदार था तो वहीं सीरियल के लीड एक्टर प्रविष्ठ मिश्रा यानी अनिरुद्ध (Pravisht Mishra) इमोशनल होते हुए नजर आए, जिसकी फोटोज देखकर फैंस भी मायूस नजर आए.

 

View this post on Instagram

 

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...