‘ग्रेट इंडियन कॉमेडी शो’ से चर्चित होने वाली कॉमेडियन, अभिनेत्री, एंकर पूर्बी जोशी को ‘वन ऑफ़ द हॉटेस्ट गर्ल ऑन टेलिवीजन’ का ख़िताब भी मिल चुका है. बचपन से उसने अपनी मां सरिता जोशी को एक स्ट्रोंग परफ़ॉर्मर के रूप में देखा है और मां ही उनकी प्रेरणा भी है. लॉक डाउन में पूर्बी अमेरिका में अपने अमेरिकन पति और बच्चे के साथ समय बिता रही है. 

कोरोना की महामारी के चलते हर कलाकार अपनी तरफ से कुछ न कुछ कर दर्शकों को करने में लगे हुए है. इसी कड़ी में कम बजट की शोर्ट और मिनी सीरीज का प्रचलन बढ़ा है. क्वारेंटाइन स्पेशल के अंतर्गत वेब शोर्ट सीरीज ‘मेट्रो पार्क’ रिलीज हो चुकी है. जिसमें कॉमेडी के साथ साथ मनोरंजन भी भरपूर है. लॉस एंजिलस से पूर्बी ने गृहशोभा के लिए बात की, पेश है कुछ अंश. 

सवाल-लॉक डाउन में क्या कर रही है?

मैं समय अपने बेटे और पति के साथ झाड़ू पोछा और खाना बनाते हुए बिता रही हूं. मेरा बेटा इस साल के अंत तक 2 साल का हो जायेगा. अभी छोटा है, इसलिए उसके पीछे बहुत भागना पड़ता है. समय बीतता जा रहा है.

 

View this post on Instagram

 

When your friends make impromptu plans and you have the best time ever.. Good friends,good wine, and our babies... My kinda Saturday 😉👌🏼#friendslikefamily

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...