देश में दिन पर दिन कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं, जिसका मुंबई में इसका सबसे ज्यादा असर देखने को मिल रहा है. वहीं कोरोना का असर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री पर सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है. दरअसल, हाल ही में जहां अनुपमा के रोल में नजर आने वाली रुपाली गांगुली कोरोना का शिकार हो चुकी हैं. तो वहीं खबर है कि उनके बेटे तोषू यानी आशीष मेहरोत्रा (Aashish Mehrotra) भी कोरोना के शिकार हो गए हैं. आइए आपको बताते हैं अब तक कौन -कौन से टीवी सितारे कोरोना के शिकार हो चुके हैं.
रुपाली गांगुली
सीरियल अनुपमा बीते कई हफ्तों से टीआरपी चार्ट्स में पहले नंबर पर बना हुआ है, जिसके कारण शो की कास्ट भी कड़ी मेहनत करने में जुटे हुए हैं. हालांकि इस बीच खबर है कि शो की लीड एक्ट्रेस अनुपमा यानी रुपाली गांगुली कोरोना की शिकार हो गई हैं, जिसकी जानकारी सोशलमीडिया के जरिए उन्होंने अपने फैंस को दी है.
View this post on Instagram
आशीष मेहरोत्रा
View this post on Instagram
खबरे हैं कि सीरियल अनुपमा में तोषू के रोल में नजर आने वाले एक्टर आशीष मेहरोत्रा भी रुपाली गांगुली के बाद कोरोना के शिकार हो गए हैं, जिसके कारण वह इन दिनों सुर्खियों में हैं.
