टीवी एक्ट्रेस डेलनाज ईरानी (Delnaaz Irani)  के एक्स हसबैंड राजीव पॉल (Rajev Paul) ने अचानक शादी की खबर दे दी है, जिसे सुनकर सेलेब्स और फैंस हैरान हो गए हैं. वहीं दोनों की फोटोज सोशलमीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. आइए आपको दिखाते हैं Rajev Paul की शादी की फोटोज...

एक्टर ने की दूसरी शादी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rajev Paul (@rajevpaul)

हाल ही में एक्टर राजीव पॉल ने अपने फैंस के लिए इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह अपनी दुल्हन के साथ खड़े नजर आ रहे हैं. हालांकि फोटो में उनकी पत्नी का चेहरा नहीं नजर आ रहा है. लेकिन कैप्शन में उन्होंने अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करते हुए 52 साल की उम्र में दूसरी शादी होने की बात कही है. वहीं फोटो शेयर होते ही सेलेब्स और फैंस का रिएक्शन देखने को मिल रहा है. रश्मि देसाई से लेकर बाकी टीवी सितारे एक्टर को बधाई देते दिख रहे हैं.

डेलनाज भी बढ़ चुकी हैं आगे

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Delnaaz irani (@officialdelnaazirani)

तलाक होने के बाद राजीव पॉल ही नहीं बल्कि एक्ट्रेस डेलनाज ईरानी भी अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गई हैं. वहीं हाल ही में एक्ट्रेस को उनके 50वें बर्थडे पर बॉयफ्रेंड ने प्रपोज भी किया था, जिसकी जानकारी एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट के जरिए फैंस को दी थी. वहीं फैंस उनकी शादी की फोटोज भी शेयर करने की बात करते हुए दिखे थे.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...