कलर्स के रियलिटी शो Bigg Boss 15 का हिस्सा रह चुकीं एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) आए दिन सुर्खियों में रहती हैं. वहीं हाल ही में अपनी सर्जरी के बाद देवोलीना भट्टाचार्जी ने कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वह अपनी सगाई की अंगूठी  (Devoleena Bhattacharjee Engagement) को फ्लौंट करती नजर आ रही हैं. वहीं इस फोटो में उन्हें प्रपोज करते हुए गोपी बहू यानी देवोलीना के औनस्क्रीन देवर विशाल सिंह (Vishal Singh) नजर आ रहे हैं. आइए आपको बताते हैं पूरी खबर...

सगाई की फोटोज हुई वायरल

दरअसल, एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ फोटोज शेयर की थीं, जिनमें साथ निभाना साथिया के जिगर यानी एक्टर विशाल सिंह,  देवोलीना भट्टाचार्जी को घुटनों पर बैठकर प्रपोज करते नजर आ रहे थे. वहीं दूसरी फोटोज में विशाल सिंह के साथ हाथ में फूल और डायमंड रिंग फ्लौंट करते हुए देवोलीना नजर आ रही थीं. वहीं दोनों ने इन फोटोज के साथ कैप्शन में #IT'S OFFICIAL लिखा था, जिसके बाद फैंस और सेलेब्स दोनों को बधाई देते हुए दिखाई दिए थे.

ये भी पढ़ें- जानें कैसा लाइफ पार्टनर चाहती हैं एक्ट्रेस Ananya Panday, पढ़ें इंटरव्यू

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...