टीवी की गोपी वहू यानी देबोलीना भट्टचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) इन दिनों सुर्खियों में हैं. कभी ट्रोलिंग तो कभी धमकियों का शिकार हो रही हैं. देबोलीना भट्टचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) को अपनी खास दोस्त और बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) कंटेस्टेंट का साथ देना मुसीबत में डाल दिया है. दरअसल हाल ही में टीवी की इस हसीना को जान से मारने की धमकी मिली है, जिसका खुलासा उन्होंने सोशल मीडिया पर किया है. आइए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला...

अरहान खान के खिलाफ बयानबाजी पर मिली धमकी

देबोलीना भट्टचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) को शबीना अमीन नाम की एक महिला ने सोशल मीडिया पर धमकी दी है. धमकि देते हुए महिला ने लिखा है कि देबोलीना भट्टचार्जी ने कभी भी अरहान खान (Arhaan Khan) के खिलाफ बयानबाजी की तो वह दिन उनका आखिरी दिन होगा. साथ महिला ने अपनी धमकी में रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला का भी नाम लिया है.

ये भी पढ़ें- Lockdown में नेहा कक्कड़ का बोल्ड अवतार, तकिया पहनकर ऐसा कराया फोटोशूट

देबोलीना ने साइबर क्राइम में शिकायत

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...